भागवत कथा में पहुंचे महेश साहू कथा व्यास साध्वी पूज्य प्राची देवी से लिया आशीर्वाद

महाकाल यादराम बाबा धाम की पावनधरा में श्रीमद्भागवत का भव्य आयोजन

खरसिया (वनांचल न्यूज़)।संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महाकाल यादराम बाबा धाम की पावनधरा डोंगरीडीह हसौद में कथा व्यास देश की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी पूज्य प्राची देवी की सुमधुर वाणी में आयोजित की जा रही है। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में आज छाया विधायक महेश साहू ने कथा श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर कथा व्यास साध्वी पूज्य प्राची देवी से क्षेत्र खुशहाली और उन्नति का आशीर्वाद लिया। आज के कथा प्रसंग में साध्वी पूज्य प्राची देवी ने भगवान श्री कृष्ण जन्म कथा एवं बाल लीलाओं का अपनी सुमधुर वाणी में वर्णन किया कन्हैया के रस भरे भजनों से श्रोता श्री कृष्ण की भक्ति रस के आनंद में सराबोर हुए। बताते चलें कि महाकाल यादराम बाबा धाम की पावनधरा धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है यहां पहुंचने वाले भक्तों की समस्त मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से आत्मिक शान्ति मिलती है। संपूर्ण क्षेत्र में ईश्वर की कृपा बरसती है।पूज्य साध्वी प्राची देवी बाल्यकाल से ही भगवत भक्ति में लीन है और लगातार भागवत कथा करते हुए देश और विदेश में भागवत भक्ति की अलख जगा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि महाकाल यादराम बाबा धाम की इस पवित्र पावन भूमि में जो एक बार आ जाता है उसकी जिंदगी सवर जाती है। आज की भागवत कथा में आयोजक धनीराम साहू, निर्मल सिन्हा, पवन पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, कैलाश शर्मा ने भी भगवान श्रीकृष्ण भागवत और व्यासपीठ परम पूज्य साध्वी प्राची देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *