रायपुर (वनांचल न्यूज़)। गोविंद पथ गौ सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा राम दरबार कोटा रायपुर में बैठक आयोजित किया गया है बैठक में गौ क्रांति मंच, गौ क्रांति के अग्रदूत गौ ऋषि गौपालमणि जी महाराज के चिरंजीवी सुपुत्र सीताशरण महराज जी के श्री मुख से गौ कथा करना सुनिश्चित किया गया है गौ कथा की संभावित तिथि 25 फरवरी से 1 मार्च तक है एवं 5 दिवसीय कथा का भव्य आयोजन होना है उक्त कथा के सफल आयोजन हेतु बैठक कर आमंत्रित सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपा गया है आज की बैठक में प्रमुख रूप से नवीन अग्रवाल , हिमांशु कृष्ण शास्त्री, प्रकाश नारायण शुक्ल, सचिन शर्मा, आदेश सोनी, दिनेश मिश्रा, अमृत लाल बिल्थरे , हर्षवर्धन शुक्ला , पंचू भारती,अरुण मिश्रा, अनिता तिवारी ,प्रीतम साहू , नरेश चंद्रवंशी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

