
00 निगम जोन 1 ने गोगांव मुख्य मार्ग में नाली के ऊपर किये गए अवैध निर्माण को जल भराव की समस्या दूर करने हेतु तोड़ा
रायपुर (वनांचल न्यूज़) | आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 1 जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा सहित जोन 1 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा अभियान चलाकर जोन 1 अंतर्गत गोगांव मुख्य मार्ग में नाली के ऊपर कब्जा जमाकर किये गए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्यवाही की गयी। अधिकारियों ने बताया कि गोगाव मुख्य मार्ग में नाली पर कब्जा कर किये गये अवैध निर्माण के चलते मार्ग में बारिश में जलमराव की समस्या हो रही थी इसी लिए जल भराव की समस्या दूर करने आयुक्त के निर्देश पर कार्यवाही कर नाली पर किये गये अवैध निर्माण को आज जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने हटाया।
इसी प्रकार आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता अशुल शर्मा सीनियर, सहायक अभियंता ओ. पी. वर्मा, उपअभियंता आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत तालाब के पास अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की गयी।