रायपुर (वनांचल न्यूज़)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में चयनित रौनक अग्रवाल के निवास पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कलेक्टर ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गौरतलब है कि रौनक अग्रवाल ने जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट अनुभव के अंतर्गत अपना साक्षात्कार दिया था, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने अनुभव और सफलता की यात्रा साझा की थी। उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने रौनक अग्रवाल को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


