रायपुर (वनांचल न्यूज़)। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने आईसीयू में भर्ती कुशालपुर निवासी नंदिता की स्थिति के संबंध में उनकी माता श्रीमती राजनंदिनी से चर्चा की। श्रीमती राजनंदिनी ने बताया कि नंदिता का उपचार निरंतर जारी है और उनकी तबीयत में पहले से सुधार हो रहा है।डॉ. सिंह ने दीर्घायु वार्ड में भर्ती मनीष, उनकी माता निर्मला बघेल तथा तुषार और उनकी माता निशा मानिकपुरी से भी मुलाकात की। उन्होंने मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों और देखभाल की व्यवस्था की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में संचालित ‘योगिता टी स्टॉल’ में अवैध सामग्री पाए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान संचालक को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में गुटखा पाउच या अन्य प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया जाएगा।कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया

