CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री साय आज विधानसभा सत्र में होंगे शामिल, शाम को देखेंगे ‘लोकमाता अहिल्याबाई’ नाट्य मंचन

रायपुर (वनांचल न्यूज़) | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न शासकीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से विधानसभा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का विधानसभा परिसर में आगमन 10:55 बजे होगा, जहां वे पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। सत्र की समाप्ति के पश्चात वे शाम 05:00 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर 05:20 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत मुख्यमंत्री शाम 06:45 बजे कार द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे वहां शाम 07:00 बजे आयोजित नाट्य मंचन ‘पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर’ में सम्मिलित होंगे, जो रात्रि 09:00 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री रात्रि 09:00 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 09:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दिन एक ओर जहां प्रदेश की विधायी जिम्मेदारियों से जुड़ा रहेगा, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *