वित्त वर्ष 2026-27 का बजट: समावेशी विकास और तेज़ प्रगति की दिशा में मजबूत कदम

रायपुर (वनांचल न्यूज़)।राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट प्रस्तुत करते हुए “SANKALP” थीम के माध्यम से समावेशी विकास, बुनियादी ढांचा सुदृढ़ीकरण, निवेश प्रोत्साहन, कौशल विकास और जनकल्याण पर विशेष जोर दिया है। यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के दीर्घकालिक लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में सरकार ने स्पष्ट किया कि विकास यात्रा का केंद्र बिंदु “GYAN से GATI और अब SANKALP” की रणनीति है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुँचाना है।

प्रमुख घोषणाएँ और फोकस क्षेत्र:

क्षेत्रीय संतुलित विकास

बस्तर और सरगुजा अंचल के समग्र विकास के लिए विशेष पैकेज, शिक्षा सिटी की स्थापना, सड़क एवं बैंकिंग नेटवर्क विस्तार तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाएँ शामिल की गई हैं।

महिला सशक्तिकरण

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ दिया गया है। आगामी वर्ष के लिए इस योजना हेतु 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। लखपति दीदी योजना के विस्तार पर भी जोर दिया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

सभी वर्गों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान योजनाओं, मेडिकल कॉलेजों, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों और स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार हेतु बड़े प्रावधान किए गए हैं।

बुनियादी ढांचा

सड़क, रेल, बिजली, जल संसाधन और शहरी विकास परियोजनाओं में व्यापक निवेश का प्रावधान है। राज्य में कनेक्टिविटी सुधारने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।*निवेश और रोजगार*औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत निवेश आकर्षित करने, नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना और Ease of Doing Business सुधारों पर जोर दिया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की उम्मीद है।

ऊर्जा क्षेत्र

राज्य को देश का “पावर हब” बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत अवसंरचना विस्तार, सोलर हाईमास्ट और उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत के प्रावधान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *