जगदलपुर में 4 अप्रैल को “बस्तर राइडर्स मीट 2026” का आयोजन, देशभर के बाइक राइडर्स होंगे शामिल

जगदलपुर (वनांचल न्यूज़) ।छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में पहली बार एक अनूठे और भव्य आयोजन “बस्तर राइडर्स मीट 2026” का आयोजन 4 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन गरुड़ा – द राइडर्स क्लब द्वारा किया जा रहा है।इस आयोजन में विभिन्न राज्यों के बाइक राइडर्स एवं राइडिंग के शौकीन लोग बस्तर पहुंचकर यहां की समृद्ध संस्कृति, खानपान एवं वेशभूषा से परिचित होंगे। साथ ही सुरक्षित बस्तर के अद्भुत एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कर पर्यटन की संभावनाओं को भी जानेंगे।आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई है कि बस्तर में बाइक राइडिंग की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न विभागों के समन्वय से राइडर्स के लिए विशेष “बस्तर दर्शन” कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।कार्यक्रम के माध्यम से राइडर्स द्वारा यातायात सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाएगी तथा अपने राइडिंग अनुभव साझा किए जाएंगे। यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं एवं बस्तरवासियों के लिए भी एक अनूठा मंच होगा, जहां राइडिंग के जुनून के साथ बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का संगम देखने को मिलेगा।00आयोजन की प्रमुख विशेषताएं* बाइक शो एवं प्रदर्शनी – विभिन्न ब्रांड की आकर्षक मोटरसाइकिलों का प्रदर्शन* राइडिंग शो – कुशल राइडर्स द्वारा स्टंट एवं प्रस्तुति* पुरस्कार समारोह – सर्वश्रेष्ठ मॉडिफाइड बाइक, विंटेज बाइक एवं सुपरबाइक* बस्तर टैलेंट शोकेस – स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों एवं प्रतिभाओं की प्रस्तुति* सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल – बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का अनुभवयह आयोजन बाइक प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होने के साथ-साथ बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करेगा।आयोजकों ने सभी राइडर्स, बाइक प्रेमियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 6263437809 एवं 7240839494 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *