रायपुर (वनांचल न्यूज) | सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में 02 अक्टूबर 2025 को अवैध रूप से मदिरा धारण / परिवहन करने की सूचना में तिल्दा नेवरा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से धारित मदिरा 49 नग पाव देशी मदिरा मसाला बरामद किया गया। उक्त मदिरा को दुपहिया वाहन सहित जप्त कर आरोपी सुनिल निषाद के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही तिल्दा वृत प्रभारी मेधा मिश्रा आबकारी उप निरीक्षक द्वारा की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक दिगंबर भूरा का विशेष योगदान रहा

