छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल: 91 सब इंजीनियरों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर (वनांचल न्यूज)। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासनिक कसावट लाने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से 91 उप अभियंताओं (सिविल) का तबादला किया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं।

जारी आदेश के तहत प्रदीप कुमार चन्द्राकर को रायपुर से गरियाबंद, फारूक इशराक को नवा रायपुर से दुर्ग, चुम्मन लाल साहू को बलौदाबाजार से रायपुर, मंगल प्रसाद चन्द्राकर को महासमुंद से विधानसभा संभाग रायपुर और मुकेश नायक को महासमुंद से राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर भेजा गया है। वहीं, अंशुमान सिंह को गरियाबंद से धमतरी, संतोष कुमार साहू को गरियाबंद से विधानसभा संभाग रायपुर और माया ताम्रकार को बेमेतरा से दुर्ग संभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में कुल 91 उप अभियंताओं के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *