रायपुर (वनांचल न्यूज)। गोंदिया, महाराष्ट्र की बेटी खुशबू शर्मा ने Beauty Icon India Global Season-7 में प्रथम उपविजेता का खिताब हासिल कर गोंदिया और महाराष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

कनिष्का फाउंडेशन की अध्यक्ष, समाजसेवी एवं रेकी हीलर खुशबू शर्मा ने रायपुर के हुकुम्स ललित महल पैलेस, वीआईपी रोड में आरना फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के पाँच चरणों – प्रश्नोत्तर, प्रतिभा, पारंपरिक, रचनात्मकता और गाउन राउंड में आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए फाइनल में यह स्थान प्राप्त किया।
समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री सिमरन सचदेवा, सब्यासुरी, एवरग्रीन विशाल, विनीता मलिक और मिस फेमिना अनुष्का सोने सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की आयोजक रुना शर्मा अत्री रहीं, जबकि सागर नथानी ने समन्वय एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली।
खुशबू शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पहचान देने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प रखती हैं।
