कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचेगे दशरंगपुर

रायपुर (वनांचल न्यूज़)।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण का महत्त्वपूर्ण बैठक आज 23 सितम्बर बुधवार को दशरंगपुर (पनेका ) में आयोजित किया गया है जिसमें कई बड़े मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा,इस बैठक में शामिल होने के लिये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता अर्जुन तिवारी अपराह्न तीन बजे दशरंगपुर पहुंचेंगे ।ज्ञात हो कि अर्जुन तिवारी के नेतृत्व में अप्रेल 2018 में दशरंगपुर में “ विशाल किसान महापंचायत “ का आयोजन किया गया था जिसमे तबके प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल , मोहम्मद अकबर रवींद्र चौबे सहित अनेकों दिग्गज नेता शामिल हुए थे और कार्यक्रम बेहद सफल हुआ था।तभी से इस अंचल के सभी कांग्रेस जनों से श्री तिवारी का आत्मीय लगाव बना हुआ है। तिवारी के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार वे अपराह्न दो बजे मुंगेली रोड कुंडा में रामेश्वर चंद्राकर व राजेश (राजू )चंद्राकर के नव अधिग्रहित H P पेट्रोल पम्प-छत्तीसगढ़ फ्यूल्स के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैठक के बाद तिवारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी से सौजन्य भेंट करने ग्रामनवघटा जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *