खरसिया (वनांचल न्यूज़)। नगर के दुर्घटनाओं के लिए प्रसिद्ध रायगढ़ चौंक में देर रात हुए हुए एक हादसे ने नगर में सनसनी मचा दी, देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक से चालक ने आप संतुलन खो दिया जिससे अनियंत्रित तथा लोहे से लड़ा ट्रक रायगढ़ चौंक निवासी कन्हैया शर्मा के घर के बाहर लगे विद्युत पोल और बगल की बाउंड्रीवाल की तोड़ता हुआ घर मे जा घुसा, इस भयावह दुर्घटना के बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई। घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे ट्रक की जोरदार टक्कर और उसके बाद लगी आग के बावजूद, गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। इस भीषण हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है।*आग की चपेट में आई बाइकें और घर का सामान*आग इतनी तेजी से फैली कि उसने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों और घर के अंदर रखे कीमती सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटों ने पल भर में ही ट्रक, तीन बाइकों और घर के सामान को राख में तब्दील कर दिया। इस हादसे में लाखों रुपये के संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

