धूमधाम से मनाया जाएगा रानी सती दादी का भादवा अमावस्या उत्सव

खरसिया (विकास ज्योति अग्रवाल) । धार्मिक नगरी खरसिया के छपरी गंज स्थित झुंझनु वाली दादी राणी सती मंदिर में दादी जी का भादवा अमावस्या उत्सव बड़ी धुमधाम से राणी सती सेवा समिति द्वारा 10 एवं 11 सितंबर दो दिन मनाया जावेगा। राणी सती सेवा समिति के अमोल अग्रवाल (भुरू) ने बताया कि दादी भक्तों के लिए भादवा अमावस्या के अवसर पर दो दिवसीय उत्सव दादी सती मंदिर में मनाने की तैयारी जोरो से चल रही है। 10 सितंबर को रतजगा रात्रि 8 बजे एवमं 11 सितंबर को चुंदड़ी चूड़ा सिंगार सुबह 10 बजे, आरती पूजन सुबह 11 बजे इसके पश्चात भंडारे का प्रसाद दोपहर 12-30 बजे से आरंभ होगा उसके बाद रायगढ़ जिले की प्रसिद्ध मंगल पाठ गायिका रचिता अग्रवाल द्वारा मंगल पाठ किया जाएगा। दादी जी के मंगल पाठ में भक्तों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। दादी राणी सती जी के मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत झालरो से सजाया गया है। श्री झुंझनु वाली राणी सती धमार्दा ट्रस्ट व राणी सती सेवा समिति के सभी लोग कार्यक्रम को भव्यता देने में दिन रात लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *