रायपुर (वनांचल न्यूज)। रायपुर नगर पालिक निगम राजस्व विभाग द्वारा चलाए जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त राजस्व लोकेश्वर साहू, उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा के निर्देशानुसार जोन-1 राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।

जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा, संतोष साहू, सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद छेदईया, राहुल यादव की उपस्थिति में 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को सीलबंद किया गया।
जिन बकायादारों पर कार्रवाई की गई, उनमें संत कबीरदास वार्ड क्र. 03 के नईमुद्दीन – 1,32,776 रु., शकीलुद्दीन – 1,23,627 रु., वकीलुद्दीन – 1,23,627 रु., बसंत कुमार अग्रवाल – 2,46,909 रु., यतियतनलाल वार्ड क्र. 04 के सुधा मेट्रोलुर्जिकल – 61,366 रु. एवं नेताजी कन्हैया लाल बाजारी वार्ड क्र. 15 के जानकी बाई – 83,716 रु. शामिल हैं। इन पर कुल 7,72,021 रु. का बकाया था, जो डिमांड बिल व नोटिस जारी करने के वर्षों बाद भी जमा नहीं किया गया था।
नगर निगम राजस्व विभाग ने समस्त संपत्तिकरदाताओं से अपील की है कि वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर का पूर्ण एकमुश्त भुगतान कर 30 सितंबर 2026 तक 5 प्रतिशत छूट का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
