केंद्र की 101 से अधिक योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे निगरानी
नियुक्ति को रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए बताया गया महत्वपूर्ण
रायपुर (वनांचल न्यूज़)। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ज़ीशान सिद्दीकी को छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय DISHA (Development Coordination and Monitoring Committee) समिति का सदस्य नियुक्त किया है।
DISHA समिति केंद्र सरकार की 101 से अधिक प्रमुख योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन की निगरानी करती है। जारी आदेश के अनुसार, समिति के सदस्य के रूप में सिद्दीकी को राज्य स्तरीय DISHA बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा की गई इस नियुक्ति को रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान में ज़ीशान सिद्दीकी भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला माइनॉरिटी मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
उनकी नियुक्ति पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।
