सांसद संतोष पांडेय ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दी शुभकामनाएं

राजनांदगांव (वनांचल न्यूज़)। राजनंदगांव सांसद संतोष पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देने पहुंचे श्री पांडेय ने नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात कर नये दायित्व की बधाई एंव शुभकामनाएं दिया। श्री पांडेय ने कहा कि नितिन नवीन छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी रहते हुए, नेताओं एंव कार्यकर्ताओं के साथ सरल स्वभाव सहज व्यवहार के कार्यकर्ताओं से निरंतर आत्मीयता के साथ मुलाकात करना उनकी सहज सरलता दर्शाता है।

उनके कुशल नेतृत्व रणनीति सोच ज़मीनी कार्यकर्ताओं को साथ साथ लेकर चलने की कार्य शैली के कारण ही भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत मिली। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त अनुशासित और प्रभावशाली बनेगा, श्री पांडेय कहा कि श्री नबीन का अनुभव और समर्पण निश्चित रुप से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, श्री पांडेय ने नितिन नबीन बधाई दी एंव उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *