लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर ‘युवा पहल’ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

महिलाओं एवं युवाओं ने रक्तदान हेतु बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

रायपुर (वनांचल न्यूज) लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए ‘युवा पहल’ संगठन द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे शंशाक शर्मा, अध्यक्ष, साहित्य अकादमी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकर तिवारी, अध्यक्ष, लोकतंत्र सेनानी संघ ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उज्ज्वल दीपक, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे।इस अवसर पर युवा पहल के सदस्यों तथा लोकतंत्र प्रहरी साथियों ने सेवा भावना का परिचय देते हुए कुल 32 यूनिट रक्तदान किया। अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मानवीय योगदान की सराहना की।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आदर्शों को नमन करते हुए यह संकल्प लिया गया कि

“सेवा ही परम धर्म है।” ~लोकनायक जयप्रकाश नारायण अमर रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *