भाटापारा (वनांचल न्यूज) तुलसी राम जायसवाल | परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी 106वीं रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। रावण मैदान में रावण दहन से पूर्व रामलीला की लीला प्रस्तुत की गई, जिसे देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी पहुंचे। नगर पालिका प्रशासन द्वारा 40 फीट ऊंचे रावण के साथ कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी दहन हेतु तैयार किए गए।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मंचन व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी की गई। इस वर्ष रावण मैदान में दो मंच बनाए गए, जिसमें जनप्रतिनिधियों और आम जनता दोनों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी।
भाटापारा में 106वीं रामलीला सम्पन्न, रावण मैदान में 40 फीट पुतले का दहन
